Algorithm
किसी भी काम करने के तरीके को सूचीबद्ध करना कलन विधि(Algorithm) कहलाता है।
Argument
जब वैल्यू को FUNCTION के एक BLOCK से दुसरे BLOCK में भेजा जाता है, तो आर्गुमेंट कहलाता है।
ARITHMATIC OPERATOR
•इसके द्वारा हमलोग कंप्यूटर में गणितीय मूल्यांकन (ARITHMATIC OPERATION) करते है कुछ ऑपरेटर निम्न हैं --------
•+ (जोड़ना )
•- (घटाना )
•/ (भाग देना )
•% (शेषफल निकलना )
•* (गुणा करना)
•इत्यादि Array
•यह एक प्रकार का DATA TYPE है जिसमे USER एक ही तरह के DATA को जमा करके रख सकता है जैसे :-
•हम १० विद्यार्थी के रिकॉर्ड को रखना चाहते है !
•तो हमें ARRAY को इस प्रकार से लिखना पड़ेगा
•नाम को रखने के लिए char name[20][10];
•रोल नंबर रखने के लिए int roll[10];
इत्यादि
Assembler
•ये assembly language को machine language में बदलता है जो computer आसानी से समझ सकता है ! Machine language ( 0 और १ ) के फॉर्मेट में रहता है!
ASCII
इसका पूर्ण रूप अमेरिकन स्टैण्डर्ड कोड फॉर इनफार्मेशन इंटरचेंज (American Standard Code for Information Interexchange) है। यह एक अमेरिकी संस्था है , जो 256 अक्षर(letter) ,संख्या(Number) एंव प्रतीक(symbol) के लिए 8-बिट(Bit) बाइनरी कोड(Binary Code) उपलब्ध कराया है। जिसे हम आस्की(ASCII) के नाम से जानते हैं।
जैसे :-
A - 1000001
COMMENT
टिप्पणी (comment) प्रोग्राम को समझने में मदद करता है , जो उपयोगकर्ता (user) को सॉफ्टवेयर चलाते वक्त दिखाई नहीं देता है।
Compilation
संकलन (Compilation) एक प्रकिया है ,जो हाई लेवल लैंग्वेज (high level language ) को मशीन लेवल लैंग्वेज (machine level language ) में प्रवर्तित करता है। यह संकलक (compiler ) द्वारा किया जाता है।
Concat
जब दो या दो से अधिक शब्द (String ) या वाक्य (Text ) एक साथ जोड़ा जाता है , तो इसे concat कहा जाता है। concat का पूर्ण रूप concatenate है।
Constructor
कंस्ट्रक्टर स्पेशल फंक्शन है। जो ऑब्जेक्ट बनाते वक्त स्वतः (Automatic) कॉल होता है।
Data Type
मनुष्य के जैसा , कम्प्यूटर संख्या(Number ) या अक्षर(letter ) में अंतर नहीं समझता है। इसलिए डेटा टाइप का प्रयोग मशीन को संख्या या अक्षर या प्रतीक (symbol) में अंतर समझने के लिए किया जाता है।
DEAD CODE
वैसा कोड जो प्रोग्राम में उपयोगी नहीं हो।
Debug
समानत: प्रोग्राम को रन करने में आ रही समस्या को दूर करना डीबग (debug) कहलाता है।
DEVELOPER
सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन विकसित (develop) करने वाले को विकासक (developer )कहते हैं।
Dynamic Dump
जब प्रोग्रामर किसी प्रोग्राम को सामान्य रूप से बंद (close) होने से पहले बंद करता है , तो
Dynamic Dump कहलाता है।







